एक DTH छतरी से 2 TV पर देखें अलग-अलग चैनल्स, बस करना होगा ये आसान काम
एक घर के अलग-अलग कमरों में अलग-अलग टीवी हैं, तब DTH छतरी की अलग-अलग जरूरत होती है।
गैजेट डेस्क।एक घर के अलग-अलग कमरों में अलग-अलग टीवी हैं, तब DTH छतरी की अलग-अलग जरूरत होती है। यानी दो टीवी पर खर्च दो गुना या उससे ज्यादा टीवी पर उतने गुना हो जाता है। खासकर टाटा स्काई, वीडियोकॉन DTH, रिलायंस DTH के साथ अन्य कंपनियां के मंथली प्लान के लिए 200 से 250 रुपए तक खर्च करने होते हैं। इन पैक में भी स्पोर्ट्स चैनल या फिर दूसरे चैनल्स की सर्विसेज नहीं मिलती। यानी आपके घर के 3 रूम में टीवी लगी है तब 600 से 750 रुपए मंथली खर्च करने होते हैं। हालांकि, एक ट्रिक ऐसी है जिसकी मदद से आप एक DTH छतरी पर 2 चैनल्स आसानी से देख सकते हैं।
एक्स्ट्रा सेटटॉप बॉक्स की जरूरत
आपको एक DTH से दो टीवी में अलग-अलग चैनल्स देखने हैं तब एक एक्स्ट्रा सेटटॉप बॉक्स की जरूरत होगी। क्योंकि एक सेटटॉप बॉक्स से सिर्फ एक TV के चैनल ही चेंज कर सकते हैं। ऐसे में दो टीवी के लिए दो सेटटॉप बॉक्स चाहिए होंगे। सभी बॉक्स में LNB इन का पोर्ट दिया होता है। हमें एक सेटटॉप बॉक्स ऐसा चाहिए इसमें LNB आउट पोर्ट दिया हो। यदि बॉक्स में ये पोर्ट नहीं है तब टीवी नहीं चलेगी।
आपके पास दो सेटटॉप बॉक्स होने चाहिए, जिसमें एक MPEG-4 और दूसरा MPEG-2 सेटटॉप बॉक्स हो। MPG2 सेटटॉप बॉक्स में LNB इन और LNB आउट दोनों पोर्ट होते हैं। DTH की मेन केबल इस सेटटॉप बॉक्स की इन पोर्ट में लगाना है। वहीं, इसके LNB आउट पोर्ट से दूसरी केबल का कनेक्शन MPEG-4 की LNB इन में देना है। MPEG-4 बॉक्स आपको दूसरे कमरे में रखना है। अब आप दोनों बॉक्स पर अलग-अलग चैनल्स देख सकते हैं।



0 टिप्पणियाँ:
Thank you for comment