नारियल पानी पीना चाहिए - ये सुना होगा, यहां जान लीजिए क्यों
नई दिल्ली। गर्मी के मौसम में डिहाइड्रेशन एक बड़ी समस्या होती है। खूब पानी पीने और तरल पदार्थों के सेवन की सलाह आमतौर पर दी जाती है। उसमें भी नारियल के पानी पीना बहुत फायदेमंद माना जाता है और हर कोई इसे पीने की सलाह जरूर देता है। लोगों में यह तो माना है कि नारियल पानी पीना चाहिए लेकिन उन्हें वाकई इसके शानदार फायदे नहीं पता होंगे। नारियल पानी न केवल हमें गर्मी से बचाएं रखता है बल्कि नारियल पानी पीने से सेहत संबंधी कई समस्याएं भी दूर रहती है।
नारियल पानी में कई ऐसे तत्व होते हैं, जिनकी जरूरत हमारे शरीर को ज्यादा होती है और नारियल पानी पीने से उन तत्वों की पूर्ति आसानी से हो जाती है। एक नारियल में औसतन 200 मिलीलीटर या थोड़ा ज्यादा पानी होता है। विशेषकर गर्मी में इसका सेवन बहुत जरूरी भी है।
यहां आपको ऐसे ही फायदों के बारे में बता रहे हैं जो आपको पता नहीं और नारियल पानी पीने से आपको मिल रहे हैं।
1. गर्मी के कारण आपके शरीर का एनर्जी लेवल काफी कम हो जाता है। इससे इम्यून सिस्टम भी कमजोर रहता है। नारियल पानी पीने शरीर में ठंड के साथ-साथ इलेक्ट्रोलाइट्स पहुंचाने का काम भी करता है।
2. गर्मियों में हाई ब्लड प्रैशर की समस्या बढ़ जाती है। ऐसे लोगों के लिए नारियल पानी सबसे अच्छा विकल्प है। इसमें मौजूद विटामिन सी, पोटैशियम और मैग्नीशियम ब्लड प्रैशर को कंट्रोल रखता है।
3. नारियल पानी में लो फैट होती है, जो भूख और प्यास को कम रखता है और शरीर को आवश्यकता अनुसार पोषक तत्व प्रदान करता है।
4. गर्मियों में अक्सर शरीर में पानी की कमी हो जाती है। अगर आप इस परेशानी से बचे रहना चाहते है तो नारियल पानी का सेवन करें। नारियल पानी से शरीर को नैचुरली तरीके पानी मिलता रहता है।
5. गर्मी के मौसम में त्वचा संबंधी कई समस्याएं देखने को मिलती है, जिनको करने के लिए नारियल पानी काफी फायदेमंद है। इसको पीने से शरीर में मौजूद टॉक्सिंस दूर होते है, और स्किन से जुड़ी सभी प्रॉबल्म दूर रहती है। यानी यह ेक नैचुरल क्लिंजर और टोनर के रूप में काम करता है।
6. नारियल पानी में साइटोकिनिंस नाम का तत्व होता है, जो बढ़ती उम्र के लक्षणों को आने से रोकता है। इसके एंटी-एजिंग गुण हमारे लिए फायदेमंद होते हैं।
7. अगर आपके बाल बहुत झड़ते हैं तो ऐसे में नारियल पानी बहुत काम का हो सकता है। इसमें विटामिन और आयरन होता है जो कि बाल बढ़ने में मदद करता है और बाल झड़ना रोकता है।
8. शरीर को कोई बीमारी नहीं लग सकती है यदि आप नारियल का पानी नियमित पीते रहते हो। क्योंकि यह रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाकर बीमारियों से बचाता है।
9. अनुसंधान ने दिखाया है कि नारियल का पानी रक्त शर्करा के स्तर को कम कर सकता है और मधुमेह में सुधार कर सकता है
10. जिन लोगों को थायरॉएड की समस्या होती है वे सुबह नारियल पानी पीने का नियम बना लें । इससे आपके थायरॉएड हॉर्मोन्स में संतुलन आता है और वे नियंत्रित रहते हैं। इसलिए सुबह जरूर पीएं इस पानी को।

0 टिप्पणियाँ:
Thank you for comment