दूध पर जमा सकते हैं मोटी मलाई, दूध उबालते वक्त 1 बात रखना होगा ध्यान

दूध पर जमा सकते हैं मोटी मलाई, दूध उबालते वक्त 1 बात रखना होगा ध्यान


दूध पर मोटी मलाई जमाने के लिए लोग कई ट्रिक अपनाते हैं लेकिन कई बार मोटी मलाई नहीं आ पाती।

दूध पर मोटी मलाई जमाने के लिए लोग कई ट्रिक अपनाते हैं लेकिन कई बार मोटी मलाई नहीं जम पाती। ग्वालियर की कुकिंग एक्सपर्ट श्वेता लड़कानी ऐसी प्रॉसेस के बारे में बता रही हैं जिससे दूध पर मोटी मलाई जमा सकते हैं। इसके लिए कुछ छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखना होगा।

दूध की मोटी मलाई का यूज घी निकालने के साथ ही मिठाई बनाने के लिए किया जाता है। इसलिए सभी चाहते हैं कि दूध से मोटी मलाई निकलें।

> दूध को उबालते वक्त उसमें उबाल आने के बाद उसे 5 से 10 मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं।

> अब गैस को बंद कर दें। अब दूध को ठंडा होने तक उसके ऊपर एक जाली को रखें। इसे प्लेट से नहीं ढ़ंकना है। प्लेट रखने से मलाई मोटी नहीं जमती है। यह बात ज्यादातर लोग नहीं जानते।

> दूध को रूम टेम्प्रेचर पर ही ठंडा होने दें। अब मलाई दिखने लगेगी।

> जब दूध को बिना ज्यादा हिलाए डुलाए फ्रिज में रख दें। अभी दूध का यूज नहीं करना है।

> दूध को कम से कम 3 घंटे तक फ्रिज में रखें। अब मलाई मोटी होकर सेट हो जाएगी।

> अब आप दूध में से मलाई को निकाल कर स्टोर कर सकते हैं। इसका यूज घी बनाने से लेकर मिठाई बनाने तक में कर सकते हैं।

> अगर आप मलाई को फ्रिजर में रखेंगे तो इससे एक महीने बाद भी घी निकाला जा सकता है। ये खराब नहीं होती है।

0 टिप्पणियाँ:

Thank you for comment