2 मिनट में साफ कर सकते हैं गंदे हो चुके स्विच बोर्ड, सिर्फ 1 चीज की होगी जरूरत

2 मिनट में साफ कर सकते हैं गंदे हो चुके स्विच बोर्ड, सिर्फ 1 चीज की होगी जरूरत


गंदे हो चुके स्विच बोर्ड को साफ करना मुश्किल लगता है लेकिन घर में उपलब्ध 2 चीजों से इन्हें मिनटों में साफ कर सकते हैं।

यूटलिटी डेस्क। गंदे हो चुके स्विच बोर्ड को साफ करना मुश्किल लगता है। यहां हम आपको 2 ऐसी चीजों के बारे में बता रहे हैं जिसकी मदद से आप घर के गंदे हो चुके स्विच बोर्ड को 2 मिनट में साफ कर सकते हैं। इसके लिए आपको ज्यादा खर्चा और मेहनत की जरूरत नहीं है। हर घर में ये चीजें उपलब्ध होती हैं।

Trick 1

पहली चीज है नेल पॉलिश रिमूवर इसे थिनर भी कहते हैं। इसकी मदद से आप गंदे हो चुके स्विच बोर्ड को साफ कर सकते हैं। इसके लिए आपको कॉटन के कपड़े में थोड़ा सा थिनर डालना है और स्विच बोर्ड को रगड़ना है। थोड़ी ही देर में स्विचबोर्ड क्लीन हो जाएगा।

Trick 2

अगर आपके घर में नेल पॉलिश रिमूवर नहीं है तो आप टूथपेस्ट का यूज कर सकते हैं। जैल वाला नहीं नॉर्मल टूथपेस्ट आपको इसके लिए लेना होगा। कॉटन के कपड़े में थोड़ा सा टूथपेस्ट लेकर स्विचबोर्ड को साफ करें। थोड़ी ही देर में ये चमकने लगेंगे।

इन बातों का ध्यान रखना है जरूरी

>स्विच बोर्ड को साफ करते वक्त किसी भी तरह के स्प्रे का यूज न करें।

>हमेशा इलेक्ट्रिक सप्लाई को बंद करके ही काम करें।

>अगर घर में MCB स्विच लगा हुआ है तो उसे बंद करने के बाद ही क्लीनिंग करें।

>क्लीनिंग करते वक्त पैरों में रबर का चप्पल पहनकर रखें।

0 टिप्पणियाँ:

Thank you for comment