काम की टिप: बाइक चलाते वक्त ब्रेक पर लगातार पैर रखने से होता है नुकसान

काम की टिप: बाइक चलाते वक्त ब्रेक पर लगातार पैर रखने से होता है नुकसान


ब्रेक पर लगातार पैर रखने से ब्रेक शू गर्म होते हैं और उसकी ग्रिप टायर पर ढीली हो जाती है।

बाइक राइडिंग से जुड़ी एक गलती ऐसी है जिसके चलते ब्रेक लूज होते हैं। या फिर खराब भी हो सकते हैं। ये गलती इतनी कॉमन है कि अधिकतर लोग इसे करते हैं। दरअसल, बाइक ड्राइविंग के दौरान कई लोग अपना पैर ब्रेक पर रख लेते हैं। उन्हें ऐसा लगता है कि पैर ब्रेक पर हल्का सा रखा है। यानी गाड़ी पर इसका कोई असर नहीं होगा, जबकि ऐसा सोचना पूरी तरह गलत होता है। इससे गाड़ी के ब्रेक शू खराब होने का नुकसान होता है।

ब्रेक पर पैर रखने के नुकसान

- बाइक एक्सपर्ट मोनू सागर बताते हैं कि ब्रेक पर लगातार पैर रखने से ब्रेक शू गर्म होते हैं और उसकी ग्रिप टायर पर ढीली हो जाती है। जिसके चलते ब्रेक लूज हो जाते हैं।

- जब बाइक की सर्विस होती है तब ब्रेक बढ़िया काम करते हैं, लेकिन महीनेभर बाद ही वो लूज होने लगते हैं। इसका कारण ब्रेक पर पैर रखकर चलते हैं।

- जब हम ब्रेक पर पैर रखते हैं तब वो थोड़ा सा दब जाता है और पूरी ड्राइविंग के दौरान दबा हुआ रहता है। ऐसे में कई बार बाइक कंट्रोल भी नहीं होती।

ये है सही तरीका

- बाइक चलाने के दौरान पैर का वजन तो ब्रेक फुट पर ही रखना चाहिए, लेकिन पंजे को ब्रेक के ऊपर न रखते हुए बाहर की तरफ रखना चाहिए।

- ये ठीक उसी तरह करना चाहिए जैसे बाइक के हैंड ब्रेक का यूज किया जाता है। यानी बाइकर जरूरत पड़ने पर ही हैंड ब्रेक का यूज करता है। उस पर पहले से हाथ रखकर नहीं चलाता।


बाइक चलाने के दौरान पैर का वजन तो ब्रेक फुट पर ही रखना चाहिए, लेकिन पंजे को ब्रेक के ऊपर न रखते हुए बाहर की तरफ रखना चाहिए।


जब हम ब्रेक पर पैर रखते हैं तब वो थोड़ा सा दब जाता है और पूरी ड्राइविंग के दौरान दबा हुआ रहता है। ऐसे में कई बार बाइक कंट्रोल भी नहीं होती।

0 टिप्पणियाँ:

Thank you for comment