देश के निम्न आय वर्ग को निशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए हर साल 30 अप्रैल को आयुष्मान भारत दिवस मनाया जाता है। आज आयुष्मान भारत दिवस है। केंद्र सरकार द्वारा देश के निम्न आय वर्ग वाले परिवारों को निशुल्क स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने के लिए शुरू की गई आयुष्मान भारत योजना को अब दो साल बीच चुके हैं। इस योजना के तहत देश के निम्न आय वर्ग के परिवार को हर साल पांच लाख रुपये तक की स्वास्थ्य सुविधाएं निशुल्क मुहैया कराने का प्रावधान है। इस योजना के अंतर्गत गंभीर बीमारियों को भी इलाज के लिए बीमा कवर में शामिल किया गया है।
आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (AB PM-Jay) विश्व का सबसे बड़ा गवर्नमेंट फंडेड इंश्योरेंस प्रोग्राम है। दावा किया जाता है कि यह योजना से देश के 50 करोड़ लोगों को फायदा पहुंचाती है। पीएम-जय निम्न आय वर्ग के परिवारों को निशुल्क स्वास्थ्य बीमा मुहैया कराती है। आइए जानते हैं कि प्रधानमंत्री आयुष्मान योजना में किस तरह आवेदन किया जाता है।
स्टेप 1. सबसे पहले ग्राहक को AB PM-Jay की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा और Am I Eligible पर क्लिक करना होगा।
स्टेप 2. अब आपको आगे की प्रक्रिया के लिए साइट पर लॉग-इन करना होगा।
स्टेप 3. अब अपना मोबाइल नंबर व कैप्चा कोड डालना होगा। इसके बाद Generate OTP पर क्लिक करना होगा।
स्टेप 4. अब आपके मोबाइल फोन पर एक ओटीपी भेजा जाएगा। इस ओटीपी को आपको साइट पर डालना होगा।
स्टेप 5. अब आपको अपना राज्य चुनना होगा।
स्टेप 6. अब आपको राशन कार्ड नंबर या मोबाइल नंबर से यह सर्च करना होगा कि आपका परिवार इस योजना के अंतर्गत कवर होगा या नहीं।
स्टेप 6. ग्राहक आयुष्मान भारत योजना के कॉल सेंटर नंबर 14555 या 1800 111 565 पर कॉल करके भी अपने परिवार के योजना के अंतर्गत कवर होने या नहीं होने की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
स्टेप 7. अगर आप इस योजना के अंतर्गत कवर होने योग्य हैं, तो आपको एक ई-कार्ड प्राप्त करना होगा। इसके लिए आपको PMJAK कियोस्क जाना होगा, जहां आधार कार्ड या राशन कार्ड के जरिए आपकी पहचान वेरीफाई होगी।
स्टेप 8. ग्राहक को परिवार पहचान से जुड़े दस्तावेज भी दिखाने की आवश्यकता होगी। इन दस्तावेजों में सदस्यों की सरकार द्वारा प्रमाणित सूची, पीएम लेटर या आरएसबीवाई कार्ड भी शामिल है।
स्टेप 9. इसके वेरिफिकेशन के बाद आपको यूनीक AB PM-Jay ID के साथ एक प्रिंटेड ई-कार्ड मिल जाएगा।
स्टेप 9. इसके वेरिफिकेशन के बाद आपको यूनीक AB PM-Jay ID के साथ एक प्रिंटेड ई-कार्ड मिल जाएगा।
स्टेप 10. ग्राहक इस आईडी को आवश्यकता पड़ने पर योजना का लाभ उठाने के लिए उपयोग में ले सकते हैं।

0 टिप्पणियाँ:
Thank you for comment