Information About Appendicitis अपेन्डिक्स के बारे में जानकारी

Appendics-
अपेंडिक्स के बारे में जरूरी बातें

   अपेंडिक्स का दर्द हर पांचवे इंसान को होता है औऱ इसे मेडिकली लैंग्वेज में एपिन्डिसाइटिस कहते हैं जिसके बारे में जानना जरूरी है। इससे निजात पाने के लिए डॉक्टर ऑपरेशन करके शरीर से अपेंडिक्स निकाल देते हैं। अब लोगों के मन में ये सवाल उठता है कि जब अपेंडिक्स का शरीर में कई उपयोग नहीं है तो ये है क्यों? आपका ये सवाल लाजिमी है और इसका जवाब आपको इस लेख में मिलेगा।


        अपेंडिक्स का काम अपेंडिक्स पेट के दाहिनी ओर मौजूद रहता है। ये शरीर में सेलूलोज को पचाने में सहायक होता है। आदिकाल में मानव जब कच्चा आहार ग्रहण करता था तब इस अपेंडिक्स का इस्तेमाल शऱीर में होता था। आज पका हुआ भोजन खाने के दौरान अपेंडिक्स का शरीर में कोई इस्तेमाल नहीं रह गया है। इसके कारण पेट में दर्द होता है। ये मरीजों के साथ डॉक्टरों के लिए भी एक मुसीबत की तरह है क्योंकि इसका इलाज काफी मुश्किल होता है। अपेंडिक्स के दर्द में सबसे बड़ी समस्या ये होती है कि इसे सुनिश्चित करना काफी कठिन होता है कि ये अपेंडिक्स का दर्द है कि नहीं। क्योंकि पेट का दर्द गंदगी, अस्वस्थ खाने या किसी अन्य वजहों से भी होता है।कैसा होता है?

    अपेंडिक्स अपेंडिक्स छोटी और बड़ी आंत के मिलने वाले स्थान पर होता है। ये दो से चार इंच का होता है। इसका एक सिरा खुला रहता है और दूसरा सिरा बंद रहता है। कई बार भोजन का कोई कण इसमें चले जाता है जो दूसरे सिरे के बंद होने के कारण निकल नहीं पाता। और फिर यहीं से शुरू होता है अपेंडिक्स का दर्द। कई बार इसमें मल के फंस जाने से संक्रमण भी हो जाता है। इस स्थिती में अपेंडिक्स में सूजन आ जाती है। इस स्थिती में ऑपरेशन नहीं किया गया तो ये मवाद का रूप ले लेता है जो फट जाने पर पूरे पेट में फैल जाता है। जिससे पूरे पेट में संक्रमण हो जाता है। यह स्थिती बहुत ही गंभीर हो जाती है।

इसके लक्षण पेट में या नाभि के आसपास तेजदर्द। पेट दर्द के साथ उल्टी होना। पेट के दाहिने तरफ तेज दर्द होता है। कफ युक्त मल आता है। कब्ज इस समस्या का आम लक्षण है। कई बार नब्ज भी चढ़ जाती है और तेज बुखार भी आ जाता है। इसका इलाज पहली बार में अगर दवा लेकर दर्द में राहत मिलती है तो इसे दवा से ही ठीक किया जा सकता है। अगर अपेंडिक्स के कारण बार-बार पेट में दर्द दे राह है तो ऑपरेशन करके डॉक्टर अपेंडिक्स को निकाल देते हैं।

0 टिप्पणियाँ:

Thank you for comment