Whatsapp पर किसी ने कर दिया है ब्लॉक, तो बिना कोई ऐप इंस्टॉल किए फ्री में ऐसे करें चैट


Whatsapp पर किसी ने कर दिया है ब्लॉक, तो बिना कोई ऐप इंस्टॉल किए फ्री में ऐसे करें चैट


Whatsapp Trick: अगर किसी ने आपको वॉट्सऐप पर ब्लॉक कर दिया है, तो ब्लॉक होने के बाद आप उस यूजर को न तो मैसेज कर सकते हैं, न ही उसकी प्रोफाइल पिक्चर देख सकते हैं, न उसका स्टेटस देख सकते हैं।

स्मार्टफोन तो होगा ही, जाहिर सी बात है अगर स्मार्टफोन है तो Whatsapp भी होगा। दुनियाभर में ज्यादातर लोग इसका इस्तेमाल करते हैं।  दरअसल हम आपको वॉट्सऐप की एक खास ट्रिक के बारे में बताने जा रहे हैं। खास इसलिए, क्योंकि इस ट्रिक से आप उस यूजर को भी मैसेज कर सकते हैं जिसने आपको वॉट्सऐप पर ब्लॉक कर दिया है। सबसे खास बात कि यह बिलकुल फ्री है। इसके लिए अपने फोन में  अलग से कोई ऐप भी इंस्टॉल नहीं करनी है। अगर किसी ने आपको वॉट्सऐप पर ब्लॉक कर दिया है तो ब्लॉक होने के बाद आप उस यूजर को न तो मैसेज कर सकते हैं, न ही उसकी प्रोफाइल पिक्चर देख सकते हैं, न उसका स्टेटस देख सकते हैं। चलिए हम आपको बताते हैं कि ऐसी स्थिति आने पर आप कैसे उसी यूजर को उसी नंबर से वॉट्सऐप मैसेज कर सकते हैं, जिसे ब्लॉक कर दिया है।

इसके लिए सबसे पहले आपको वॉट्सऐप पर एक ग्रुप बनाना होगा। इसके बाद उस ग्रुप में आपको सबसे पहले किसी ऐसे यूजर को जोड़ना है, जिसने आपको ब्लॉक नहीं कर रखा हो। इस यूजर को जोड़ने के बाद अब आप उस यूजर को जोड़ें जिसने आपको ब्लॉक कर रखा है। अब अगर ग्रुप में आप कोई भी मैसेज करेंगे तो वह उस यूजर के पास भी जाएगा जिसने आपको ब्लॉक कर रखा है।

अगर आप चाहते हैं कि आप जो मैसेज भेजें यह सिर्फ उसी यूजर के पास जाए जिसने आपको ब्लॉक कर रखा है, तो अब इस ग्रुप में से आप उस यूजर को रिमूव कर दें जिसके पास मैसेज नहीं भेजना है। अब ग्रुप में सिर्फ आप और वही यूजर बचेंगे जिसनें आपको ब्लॉक कर रखा है। इस तरह आप किसी भी उस यूजर से वॉट्सऐप पर चैट कर सकते हैं जिसने आपको ब्लॉक कर रखा है। इस तरह आप ऐसे किसी भी यूजर से चैट कर सकते हैं जिसने आपको वॉट्सऐप पर ब्लॉक कर रखा है।

0 टिप्पणियाँ:

Thank you for comment