5 सेकंड में इस नंबर को देखकर पता लगा सकते हैं कितने साल पुरानी है बाइक, ये है तरीका

5 सेकंड में इस नंबर को देखकर पता लगा सकते हैं कितने साल पुरानी है बाइक, ये है तरीका


बाइक की उम्र का पता उसमें दिए गए चेसिस या व्हीकल आइडेंटटीफिकेशन नंबर (VIN) से आसानी से पता लगा सकते हैं।

यूटिलिटी डेस्क।इंडिया में बाइक सेलिंग का मार्केट हर महीने बढ़ रहा है। 2016-17 में सिर्फ टू-व्हीलर्स की सेल का आंकड़ा 1.7 करोड़ से भी ज्यादा था। 2015-16 में ये आंकड़ा 1.6 करोड़ का था। वैसे, देश में सेकंड हैंड बाइक की सेलिंग भी तेजी से बढ़ रही है। इस तरह के मार्केट में कम पैसे में ज्यादा पावरफुल बाइक मिल जाती है। कई सेकंड हैंड बाइक मार्केट में तो 70 से 80 हजार रुपए की बाइक 10 से 15 हजार में ही मिल जाती है। ऐसे में जरूरी है कि बाइक कितनी पुरानी है इसका पता हो। बाइक की उम्र का पता उसमें दिए गए चेसिस या व्हीकल आइडेंटटीफिकेशन नंबर (VIN) से आप आसानी से पता लगा सकते हैं।


कहां होता है चेसिस नंबर


लगभग सभी बाइक में चेसिस नंबर हैंडल के नीचे की तरफ होता है। यानी हैंडल के सपोर्टिंग पाइप पर लेफ्ट या राइट में कहीं भी हो सकता है। जैसे, बजाज एवेंजर में ये नंबर लेफ्ट हेंड की तरफ पाइप पर होता है। ये नंबर 13 डिजिट का होता है। जिसमें अल्फाबेट और न्यूमैरिक दोनों होते हैं। इन सभी को अलग-अलग तरह से डिवाइस किया गया है। यानी हर नंबर का एक अलग मतलब होता है।

बाइक की उम्र चल जाएगी पता

13 डिजिट वाले चेसिस नंबर में 10वें नंबर से किसी बाइक की उम्र यानी वो कितनी पुरानी है, इस बात का पता लगाया जा सकता है। जैसे, 10वां नंबर अल्फाबेट या न्यूमैरिक हो सकता है। इन दोनों का अलग मतलब है। मान लीजिए यदि आपकी बाइक के चेसिस नंबर का 10वां अक्षर G है। तब इसका मतलब है कि गाड़ी 2016 में मैन्युफैक्चर हुई है। भले ही कंपनी इस मॉडल को 2017 या आगे के साल में सेल करे।

आपकी बाइक के चेसिस नंबर का 10वां नंबर 1 है तब उसका प्रोडक्शन ईयर 2001 है। ठीक इसी तरह, 2 का मतलब 2002, 3 का 2003 होगा। यानी 9 का मतलब 2009 होगा। इसके बाद अल्फाबेट शुरू हो जाते हैं। यानी A का मतलब 2010 होता है। ठीक इसी तरह, B का मतलब 2011, C का मतलब 2012, D का मतलब 2013, E का मतलब 2014 होगा। इस तरह अल्फाबेट को देखकर बाइक की मैन्युफैक्चरिंग ईयर का पता लगा सकते हैं। हालांकि, इस लिस्ट में I, O, Q और Z को शामिल नहीं किया गया है। यानी H का मतलब 2017 है, तो फिर J का मतलब 2018 हो जाएगा। ठीक ऐसे ही इस सीरीज में Y का मतलब 2031 से होगा।


0 टिप्पणियाँ:

Thank you for comment