घर में जमा सकते हैं हलवाई जैसा गाढ़ा दही, 5 स्टेप की प्रॉसेस को करना होगी फॉलो

घर में जमा सकते हैं हलवाई जैसा गाढ़ा दही, 5 स्टेप की प्रॉसेस को करना होगी फॉलो

अगर आप घर पर हलवाई की तरह गाढ़ा दही जमाना चाहते हैं तो इसकी प्रॉसेस आसान है। इसमें कुछ ट्रिक को ध्यान रखना पड़ता है।

हेल्थ डेस्क। अगर आप घर पर हलवाई की तरह गाढ़ा दही जमाना चाहते हैं तो इसकी प्रॉसेस बहुत आसान है। इसमें कुछ ट्रिक को ध्यान रखना पड़ता है। क्या हैं वो ट्रिक चलिए जान लेते हैं।

Step 1

इसके लिए आपको दूध को गर्म करना है। हाई फ्लैम पर दूध गर्म करें। दूध को चलाते रहे। उबालकर आने के बाद भी दूध को थोड़ी देर तक और उबाले। इससे दूध अच्छी तरह पक जाता है। अब दूध को छानकर किसी स्टील के बर्तन में निकाल लें। दूध को कपड़े की हेल्प से छानना है ध्यान रखें कि कपड़ा सफेद रंग का हो क्योंकि कलरफुल कपड़े से रंग छूट सकता है।

Step 2

अब दूध को फंखे की हवा में रख दें। अब दूध को किसी दूसरे बर्तन की हेल्प से फेंट लें। ध्यान रखें दूध को ठंडा होने से पहले फेंटना है। बर्तन में निकालने के तुरंत बाद ही इसे फेंट लें इससे मलाई अच्छी जमेगी।अब नीचे एक टॉवेल बिछाएं और उस पर दूध के बर्तन को रख दें। ऐसा करना जरूरी है इससे दही गाढ़ा जमेगा।

Step 3

अब हमें दूध में जमावन डालना है। इसके लिए बाजार से गाढ़ा वाला दही लें। पतला पानी वाला दही हमें यूज नहीं करना है। याद रखें जमावन वाले दही को आपको एक ही जगह नहीं डालना है। दूध में चार से पांच जगह डालना है।

Step 4

अब दूध को एक बड़े बर्तन से अच्छी तरह ढंक दें। अब आपको इसको ऊपर से टॉवेल से ढंक देना है। ऊपर और नीचे दोनों जगह टॉवेल रखना न भूलें। इससे दही अच्छी तरह जमता है। दूध को ढंक कर रख देने के बाद आपको इस बात का ध्यान रखना है कि बर्तन जैसा रखा था वैसा ही रखा रहे। उसे हिलाना- डुलाना और टच नहीं करना है।

Step 5

जब 5 से 6 घंटे के बाद बर्तन को खोलकर चेक करें। दही जम चुका होगा। सर्दियों के मौसम में इसमें और भी ज्यादा टाइम लगेगा। अब दही को उठाकर 2 घंटे के लिए फ्रिज में रख दें। फ्रिज में रखने से इसके ऊपर की मलाई थोड़ी और मोटी होने के साथ ही सेट हो जाएगी।

अब एकदम डेरी जैसा दही तैयार हो चुका है। आपको बता दें कि हलवाई भी दही को तब तक नहीं यूज करते जब तक कि वो अच्छी तरह ठंडा न हो जाए।

0 टिप्पणियाँ:

Thank you for comment