सिर्फ 1 चीज से साफ कर सकते हैं काले हो चुके गैस के बर्नर, आसान है प्रॉसेस

सिर्फ 1 चीज से साफ कर सकते हैं काले हो चुके गैस के बर्नर, आसान है प्रॉसेस


गैस के काले हो चुके बर्नर को साफ करना मुश्किल लगता है। लेकिन एक सिंपल सी ट्रिक से आप इसे आसानी से साफ कर सकते हैं। इसके लिए न तो आपको ज्यादा मेहनत करनी होगी ना ही किसी महंगे क्लीनर की जरूरत होगी। आइए जान लेते हैं इसकी सिंपल प्रॉसेस। इस प्रॉसेस से आप बर्नर के साथ ही ऊपर के हेंडल भी साफ कर सकते हैं।

1 Step
इसके लिए आपको सिर्फ एक चीज की जरूरत होगी वो है सिरका या व्हाइट विनेगर। इसके लिए आपको एक इतना बड़ा बर्तन लेना है जिसमें बर्नर आसानी से डूब जाएं। अब इस बर्तन में आधा कप विनेगर डाल दें। इसके ऊपर से आधा कप पानी भी डाल दें। अब इस सॉल्यूशन में बर्नर को डुबोकर रात भर के लिए छोड़ दें। रात में गैस का काम नहीं होने के कारण बर्नर का यूज भी नहीं करना होगा।

2 Step
बर्नर को पानी से निकाल लें। अब स्टील के स्क्रबर से इसको साफ करें। आपको ज्यादा रगड़ना नहीं होगा। हल्के हाथ से साफ करने पर भी ये आसानी से साफ हो जाएगा। बर्नर में गंदगी भरने से गैस का फ्लो कम हो जाता है। इसकी सफाई होने से गैस का फ्लो भी ठीक हो जाएगा।



0 टिप्पणियाँ:

Thank you for comment