6 घरेलू उपायों से दूर भगा सकते हैं दीमक, गत्ते से लेकर लाल र्मिच का करना होगा यूज

6 घरेलू उपायों से दूर भगा सकते हैं दीमक, गत्ते से लेकर लाल र्मिच का करना होगा यूज


एक बार किसी चीज में दीमक लग जाए तो उसे निकालना बहुत मुश्किल होता है। इसके लगने का पता भी काफी देर बाद चलता है।

 एक बार किसी चीज में दीमक लग जाए तो उसे निकालना बहुत मुश्किल होता है। इसके लगने का पता भी काफी देर बाद चलता है। अगर आपको फर्नीचर के आसपास लकड़ी का पाउडर दिखाई देने लगे तो समझ लीजिए कीजिए दीमक लग चुकी है। बारिश के मौसम में दीमक सबसे ज्यादा लगती है क्योंकि इस मौसम में मौजूद नमी इन्हें पनपने का माहौल देती है। अगर आपके घर में भी दीमक लग गई है तो यहां बताए जा रहे घरेलू उपायों से आप इसे दूर भगा सकते हैं।

गत्ते का ट्रेप

गत्ते में सेलूलोज होता है और यह दीमक का भोजन है। घर के जिस कोने में दीमक लगी है वहां कार्डबोर्ड को गीला करके रख दीजिए। ये कार्डबोर्ड दीमक को अट्रैक्ट करेगा। दीमक कार्डबोर्ड पर इक्ठ्‌ठी हो जाएगी। अब इस कार्डबोर्ड को उठाकर फेंक दीजिए।

नीम का तेल

नीम का तेल भी दीमक को मार देता है। जिस जगह पर दीमक लगी हुई है वहां रूई की मदद से नीम का तेल लगाएं। कुछ दिन में दीमक खत्म हो जाएगी। नीम के तेल की जगह नीम की पत्तियों के रस का भी यूज कर सकते हैं।

नींबू और सिरका

आधा कप सिरके में दो नींबू का रस मिला लीजिए। अब इस सॉल्यूशन को एक स्प्रे बॉटल में भर लीजिए। अब दीमक वाली जगह पर इस पानी का छिड़काव करें। दीमक खत्म होने लगेगी।

नमक और गर्म पानी

एक कप पानी को गर्म करके उसमें एक कप नमक डालें। अब इस सॉल्यूशन को सिरिंज में इंजेक्ट करके दीमक वाली जगह पर भर दें। दीमक खत्म होना शुरू हो जाएंगे।

लाल र्मिच

दीमक वाली जगह लाल र्मिच पाउडर को डालने से भी दीमक मरने लगते हैं।

धूप

दीमक को हटाने का सबसे आसान तरीका इस चीज में दीमक लगी है उसे धूप में रख देना होता है। 4 घंटे के लिए उसे धूप में रख देने से दीमक हट जाती है।

0 टिप्पणियाँ:

Thank you for comment