5 मिनट में प्लास्टिक बॉटल को कर सकते हैं साफ, घर में ही मिल जाएंगी 2 चीजें

5 मिनट में प्लास्टिक बॉटल को कर सकते हैं साफ, घर में ही मिल जाएंगी 2 चीजें


पानी की बॉटल का यूज कड़ाके की सर्दियों को छोड़कर हर मौसम में होता है। ये बॉटल बहत जल्दी गंदी हो जाती हैं।

प्लास्टिक की बॉटल का यूज लगभग हर मौसम में किया जाता है। ये बॉटल बहुत जल्दी गंदी हो जाती हैं। इन्हें साफ करना मुश्किल लगता है। यहां बताई जा रही दो ट्रिक से आप इन्हें अच्छी तरह साफ कर सकते हैं। इसके लिए ज्यादा मेहनत भी नहीं करनी होगी। लगभग 5 मिनट में बॉटल साफ हो जाएंगी। इन तरीकों से बॉटल को बिना क्लीनर के अासानी से साफ किया जा सकता है।

पहला तरीका

इसके लिए पानी की गंदी बोटल में 1 चम्मच बैकिंग सोड़ा और 2 चम्मच विनेगर डाल दें। अब इसे अच्छी तरह शेक करें और फिर 5 मिनट के लिए छोड़ दें। इससे बॉटल्स नेचुरली साफ हो जाती हैं। इसके बैक्टीरिया भी खत्म हो जाते हैं। अब बाहर से बॉटल साफ करने के लिए एक ब्रश लें उसको इस घोल में डालें। उससे इसकी नेक बॉटल का ढक्कन और जहां गंदा दिख रहा है साफ कर लें। बॉटल साफ हो जाएंगी।

दूसरा तरीका

इसमें आधी बॉटल से कम पानी भर दें। फिर इसमें नींबू के छोटे-छोटे टुकड़ें करके पानी में डाल दें। अब इसमें दो चम्मच नमक डाल दें। अब आपको इसमें आइस क्यूब को डालना होगा। अब इसे अच्छी तरह शेक कर लें। इससे आपकी बॉटल अंदर से क्लीन हो जाएंगी। इनकी बदबूं भी चली जाएगी। इस प्रॉसेस को आप हफ्ते में एक बार यूज कर सकते हैं।

0 टिप्पणियाँ:

Thank you for comment