गाड़ी चोरी होने के 5 मिनट के अंदर करें ये काम, वरना देना पड़ सकता है लाखों का जुर्माना
इसके बाद बीमा कंपनी को कॉल करके गाड़ी चोरी होने की सूचना दें। पुलिस एफआईआर की कॉपी और गाड़ी के डॉक्युमेंट्स जैसे रजिस्ट्रेशन कार्ड, लाइसेंस, इंश्योरेंस आदि की कॉपी लगाकर जमा करें।
यूटिलिटी डेस्क। गाड़ी चोरी होने के बाद अक्सर लोग एक बड़ी गलती करते हैं। वे पुलिस को इंफॉर्म करने के बजाए खुद ही गाड़ी ढूंढने में कई घंटे बर्बाद कर देते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि गाड़ी चोरी होने के बाद यदि तुरंत पुलिस को इंफॉर्म न किया जाए तो आप जिंदगीभर की मुसीबत में पड़ सकते हैं। हाईकोर्ट एडवोकेट संजय मेहरा का कहना है कि आपकी गाड़ी चोरी हुई और चोरी करने वाले व्यक्ति ने किसी का एक्सीडेंट ही कर दिया तो लाखों रुपए का हर्जाना गाड़ी मालिक को भुगतना पड़ सकता है।
इसके अलावा यदि आपकी गाड़ी चोरी होती है और चोरी करने वाला व्यक्ति आपकी गाड़ी का इस्तेमाल करके कोई आपराधिक गतिविधि जैसे हत्या, चोरी, लूटपाट, एक्सीडेंट या कुछ और करता है तो पुलिस सबसे पहले गाड़ी के मालिक को ही पकड़ती है। सभी धाराएं गाड़ी मालिक के खिलाफ लगा दी जाती हैं। ऐसे में आपको पुलिस के सामने यह साबित करना होता है कि आपकी गाड़ी चोरी हुई थी। यदि आप यह साबित नहीं कर पाते हैं तो आप जिंदगीभर की मुसीबत में पड़ सकते हैं। आज हम बता रहे हैं ऐसे 4 काम, जो गाड़ी चोरी होने पर सबसे पहले आपको करना चाहिए।
100 नंबर पर सबसे पहले कॉल करें
गाड़ी चोरी होने की जानकारी आपको जैसे ही मिले सबसे पहले 100 नंबर पर कॉल करके पुलिस को इंफॉर्म करें। सूचना देने के बाद संबंधित थाने में जाएं और एफआईआर दर्ज करवाएं।
बीमा कंपनी को कॉल करें
आरटीओ में कागजात जमा करवाएं
गाड़ी चोरी होने पर अक्सर लोग आरटीओ में सूचना नहीं देते लेकिन आपको आरटीओ को भी इस बारे में जानकारी देना चाहिए। यहां भी पुलिस एफआईआर की कॉपी, गाड़ी के कागजात और यदि गाड़ी की फोटो हो तो उसे जमा करवा दें। इससे फ्यूचर में कानूनी रुप से आप मजबूत होंगे।
सेकंड हेंड मार्केट में पता करें
गाड़ी चोरी होने के बाद ऐसे मार्केट में जाएं जहां सेकंड हेंड गाड़ियों की खरीदी बिक्री की जाती है। गाड़ी सुधारने वाले मैकेनिक से भी पूछताछ करें। पुलिस से लगातार शिकायत का फॉलोअप लेते रहें।
जिस क्षेत्र से गाड़ी चोरी हुई है, पता करें क्या वहां आसपास सीसीटीवी लगा है, यदि लगा हो तो पुलिस की सहायता से उसमें रिकॉर्ड वीडियो को देखें। इससे आपकी गाड़ी मिल सकती है। आप तुरंत यह जानकारी सोशल मीडिया पर भी पोस्ट कर सकते हैं।


0 टिप्पणियाँ:
Thank you for comment